नागालैंड विद्रोही संगठन के साथ संघर्ष विराम बढ़ा
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों और एनएससीएन-के प्रतिनिधियों के बीच सोमवार शाम हुई एक बैठक में संघर्ष विराम का फैसला लिया गया। यह फैसला 28 अप्रैल 2010 से प्रभावी होगा।
गौरतलब है कि यह संगठन नागालैंड के पूर्वी हिस्से के अलावा अरुणाचल प्रदेश के तिराप और चंगलांग जिलों में सक्रिय है। खपलांग संगठन का उद्देशय म्यांमार और भारत के नागा बहुल इलाकों को लेकर एक 'वृहद नागालैंड' राज्य स्थापित करने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications