ग्रांड ल्यूक्स तमिलनाडु में 2 होटल खोलेगा

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. थियागराजन ने पत्रकारों को बताया कि 27 कमरों का एक आलीशान होटल पुडुकोट्टई में और दूसरा 120 कमरों का होटल कोयम्बटूर में बनाया जाएगा। कोयम्बटूर के होटल की लागत 90 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है इसमें आलीशान मॉल और मल्टीप्लेक्स कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी पुडुकोट्टई के 3.5 एकड़ में फैले क्वीन्स पैलेस का नवीनीकरण कर रही है।

थियागराजन ने कहा, "हम तंजावर और चैतिनाद इलाकों में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। कंपनी अपने इन होटल्स पर प्रति कमरा एक करोड़ रुपये का खर्च कर रही है।"

पुडुकोट्टई पैलेस कंपनी की दूसरी विरासत संपत्ति होगी। इससे पहले कंपनी ने 1.2 करोड़ रुपये प्रति कमरे की लागत से मदुरै के आवासीय क्षेत्र को हेरिटेज मदुरै के नाम से रिसोर्ट के रूप में विकसित किया था।

थियागराजन के मुताबिक देश में और कोई रिसोर्ट ऐसा नहीं है जहां एक साथ 35 विला मौजूद हों और सभी में स्वीमिंग पूल बना हो। रिसोर्ट में 84 कमरे हैं, जिनमें से 48 परिचालन में हैं जबकि बाकी में नवीनीकरण किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+