चोरी गया बच्चा बरामद, महिला गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शीला कुशवाहा का नवजात शिशु एक मई को अस्पताल के लेवर रूम से चोरी हो गया था। पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो सोमवार को रंजना सेन को बच्चे सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
सिविल लाइन थाने के प्रभारी भरत दुबे ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि रंजना को बच्चे की चाहत थी और ऐसा न होने पर उसने नवजात शिशु को चुरा लिया। यह राज तब खुला जब रंजना के पड़ोसियों ने उसके घर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications