बीमारी से परेशान छात्रा ने आत्महत्या की
माधवगंज थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुंशियों के मुहल्ले में रहने वाली दुर्गेश सविता ने मंगलवार को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और इसी के चलते वह परीक्षा नहीं दे पाई थी। उन्हें आशंका है कि उसने इसी के चलते यह कदम उठाया है। वह कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications