छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर
रायपुर, 4 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन हथियारबंद नक्सली मारे गए।
एक अधिकारी ने बताया कि नरायाणपुर जिले के बेनूर के जंगली इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की एक संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।
एक अन्य घटना में बिजापुर जिले में सीआरपीएफ के जवान ने एक नक्सली को मार गिराया।
अधिकारी ने बताया कि तीनों नक्सलियों के शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications