अफगानिस्तान में 11 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को बताया कि उत्तरी प्रांत कुंदुज में तालिबान आतंकवादियों ने सरकारी जासूस समझकर तीन लोगों की हत्या कर दी।
गठबंधन सेना ने बताया कि नाटो के एक जवान की मौत वाहन दुर्घटना में हुई, जबकि दो की मौत सड़क किनारे बम फटने से हुई। तीनों सैनिकों की मौत दक्षिण क्षेत्र में हुई।
एक अन्य घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान कनाडा के रक्षा मंत्री क्रेग ब्लैक के रूप में की गई। दक्षिणी प्रांत के पंजाचाई जिले में रक्षा मंत्री ठहरे हुए थे।
कनाडा के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कंधार शहर के 25 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में हुए एक बम विस्फोट में ब्लैक की मौत हुई।
नाटो ने मारे गए दो सैनिकों की राष्ट्रीयता के बारे में खुलासा नहीं किया। अफगानिस्तान में तैनात अधिकांश जवान अमेरिका, ब्रिटेन और नीदरलैंड के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications