विकिरण मामले में कुलपति के खिलाफ शिकायत दर्ज हो : डुसू
डुसू की उपाध्यक्ष कीर्ति वाढेरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "कुलपति के प्रशासन में विज्ञान विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही की कीमत एक व्यक्ति को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी।"
वाढेरा ने कहा, "किसी घटना की केवल नैतिक जिम्मेदारी लेकर किसी की जिंदगी वापस लौटाई नहीं जा सकती है। कुलपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।"
वाढेरा ने यह भी कहा कि रेडियोधर्मी पदार्थ के कबाड़ के निष्तारण और उसे नष्ट करने के लिए सही दिशा निर्देश तय किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा, "विश्वविद्यालय के पास रेडियोधर्मी पदार्थो को नष्ट करने के लिए कोई मापदंड नहीं हैं और न ही कोई ऐसी चीजों पर निगरानी रखने वाला है। लिहाजा हम आज (मंगलवार) को कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।"
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने भी बुधवार को कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications