टाइम्स स्क्वेयर मामला : जांच में पाकिस्तानी मदद चाहता है अमेरिका (राउंडअप)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी राजदूत एóो डब्ल्यू पैटरसन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से एक मुलाकात के दौरान यह आग्रह किया।

न्यूयार्क में विफल आतंकवादी हमले की साजिश के मामले में सोमवार को पाकिस्तान के कराची के मूल निवासी फैजल शहजाद नामक एक व्यक्ति को अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार शहजाद को न्यूयार्क के जान एफ केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जहां से वह दुबई के लिए एक उड़ान पकड़ने का प्रयास कर रहा था।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने कहा कि कुरैशी ने अमेरिकी राजदूत को आश्वस्त किया कि पाकिस्तान जांच में पूरी तरह सहयोग करेगा।

शहजाद अमीरात एयरलाइंस की उड़ान से तीन जुलाई 2009 को कराची गया और तीन अगस्त को वापस लौटा था। उसे मंगलवार को मैनहट्टन की अदालत में पेश किया जाएगा।

न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वे यर के निकट जिस वाहन 'निसान पाथफाइंडर' में बम रखा हुआ था, वह वाहन इसी व्यक्ति का है। संदिग्ध कनेक्टिकट के समीप रहता था।

उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वे यर के पास खड़े एक वाहन से शनिवार रात बम बरामद किया गया था।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार हाल ही में यह शख्स पाकिस्तान से लौटा था। इस वाहन को बीते तीन हफ्तों के भीतर ब्रिजपोर्ट से खरीदा गया था। कहा यह भी कहा गया कि इस वाहन को नकद पैसे देकर खरीदा गया था और इसके लिए औपचारिक कागजी प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी।

अखबार ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा है, "संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने से हमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। उसके अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से हमें जांच में मदद मिलेगी। अभी भी बहुत कुछ जानकारियां हमें प्राप्त हुई हैं।"

जांच अधिकारियों के हाथ यह कामयाबी उस समय लगी जब सोमवार को जांच का जिम्मा 'संयुक्त आतंकवाद निरोधक कार्यबल ' को सौंपा गया। स्थानीय मीडिया ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि इस साजिश के तार विदेशी संगठनों से जुड़े होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

उधर, न्यूयार्क की पुलिस एक श्वेत व्यक्ति की तलाश कर रही है जो सीसीटीवी की फुटेज में संदिग्ध हालत में दिखा है।

इससे पहले 'यू ट्यूब पर' जारी एक वीडियो में पाकिस्तान में मौजूद 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' के एक आतंकवादी ने दावा किया था कि यह हमला संगठन के दो प्रमुख सदस्यों की हत्या के बदले में किया जाने वाले था। उसके अनुसार ये दोनों इस साल अप्रैल में मारे गए थे। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+