महिला नक्सली को प्रताड़ित करने का आरोप
पुनीतराम और उसकी पत्नी अटबाटी ने अपनी 19 वर्षीय बेटी दिनेश्वरी को निर्दोष बताया है। दोनों ने सीआरपीएफ के जवानों पर दो सालों तक बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों ने मानसिक प्रताड़ना देने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। राजधानी रायपुर से 175 किलोमीटर दूर धमतरी जिले के एक गांव की यह घटना है।
धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसेन ने आईएएनएस को बताया, "महिला नक्सली के माता-पिता ने सीआरपीएफ जवानों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की थी और न्याय की मांग की थी। नक्सली के माता-पिता काफी परेशान और डरे हुए थे।"
उन्होंने बताया, "हमने आरोप के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को मामले की व्यापाक जांच करने को कहा है।"
उन्होंने बताया कि अगर जांच में सुरक्षाकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications