स्वाइन फ्लू से 1,500 से अधिक मौत : आजाद
आजाद ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से देश में स्वाइन फ्लू के मामलों में कमी आई है।
उन्होंने बताया कि देश में 2 मई तक स्वाइन फ्लू से 1,501 लोगों की मौत हुई। वहीं 30,581 लोग इस रोग से प्रभावित हुए।
देश में स्वाइन फ्लू के कारण चार अगस्त 2009 को पहली मौत हुई थी। वहीं स्वाइन फ्लू का पहला मामला 16 मई 2009 को प्रकाश में आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications