मेक्सिको में 2.4 टन कोकीन जब्त
समाचार एजेंसी 'ईएफई' के मुताबिक मेक्सिको की नौसेना को अमेरिकी खुफिया विभाग से ऐसी जानकारी मिली थी कि मेक्सिकन ध्वजांकित पोत पर कोकीन रवाना किया गया है।
मछली पकड़ने वाली इस नाव पर कोकीन कोलंबिया से लादा गया था। यह कोकीन मुहरबंद डिब्बों के अंदर बंद करके ईंधन टैंक के अंदर छुपा कर रखा गया था। एक अभियान के दौरान 27 अप्रैल को पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप काल्डेरो ने संगठित अपराधों के खिलाफ खुले तौर अभियान चलाने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications