तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे सुब्रत मुखर्जी

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुब्रत मुखर्जी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। उनकी इस घोषणा से कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

राज्य में नगर पालिकाओं के आगामी चुनावों के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के साथ सीटों के तालमेल के लिए कांग्रेस पर असफलता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि उनका तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से अकेले नहीं लड़ा जा सकता। वे (कांग्रेस) माकपा से लड़ने की स्थिति में नहीं हैं।"

शहर के पूर्व महापौर ने कहा कि माकपा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ वाममोर्चा सरकार को हराने के लिए वह दोनों विपक्षी पार्टियों के बीच गठबंधन की जरूरत पर सालों से दबाव बनाते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं उस पार्टी को समर्थन नहीं दे सकता जिसे मैं वार्ता टूटने का जिम्मेदार मानता हूं।"

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और रेल मंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए मुखर्जी ने कहा, "राज्य में उनके बिना कोई माकपा विरोधी प्रभावी गठबंधन नहीं बन सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+