वर्ष 2009 में मलेरिया के 15 लाख मामले
आजाद ने लोकसभा में बताया कि मलेरिया के सबसे अधिक उड़ीसा में 375,401 मामले सामने आए। झारखण्ड दूसरे स्थान पर रहा। यहां मलेरिया के कुल 228,116 मामले प्रकाश में आए।
वहीं पिछले साल देश में 15,535 डेंगू और 3,480 डिफ्टेरिया के मामले सामने आए।
सरकार एक एकीकृत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम लागू करने जा रही है, जिससे कि इस तरह की बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके।
आजाद ने कहा कि पिछले साल राज्यों को इस कार्यक्रम के तहत अनुदान के तौर चार अरब रुपये आवंटित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications