राजभवन में लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र
वित्त आयुक्त और अक्षय ऊर्जा के प्रधान सचिव मधुसूदन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि राज्य की राजधानी चण्डीगढ़ स्थित राजभवन में 45 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित किया जाएगा।
प्रसाद ने कहा, "राज्य के सभी 10 जिलों अंबाला, जींद, कुरूक्षेत्र, रेवाड़ी, फतेहाबाद, हिसार, फरीदाबाद, सोनीपत, नारनौल और पंचकुला के जिलाधिकारी कार्यालयों में इस साल 4.5-4.5 किलोवाट के संयंत्र लगा दिये जाएंगे। इस योजना पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।"
अकेले राजभवन में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में तकरीबन एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications