मंत्री के रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार उचेहरा थाना क्षेत्र के परसनिया गांव की रहने वाली जनजातीय परिवार की एक युवती ने अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण थाने में सिंह के भतीजे रुपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, बाबा राजा ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
सतना के पुलिस अधीक्षक हरीसिंह यादव ने आईएएनएस को बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications