मुंबई के रेल चालकों की हड़ताल खत्म (लीड-1)
महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर.पाटील के हस्तक्षेप के बाद करीब 1,000 रेल चालकों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया।
पाटील ने मीडियाकर्मियों ने कहा कि सरकार रेल चालकों या मोटरमैनों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
पाटील ने कहा कि मंगलवार को काम बंद करने वाले और शाम छह बजे से पहले हड़ताल खत्म करने वाले रेल चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
मोटरमैन वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications