वर्ष 2009-10 में 170 अरब डॉलर रहा निर्यात
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि, "वैश्विक मंदी के कारण निर्यात में आई कमी की भरपाई अभी नहीं हो पाई है, हमें उम्मीद है कि पिछले साल का निर्यात 170 अरब डॉलर के करीब रह सकता है।"
वर्ष 2008-09 में देश का निर्यात 119.3 अरब डॉलर था, जबकि 2007-08 में यह 162 अरब डॉलर था।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि, "हम कमजोर बुनियाद पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हम बाजार के विस्तार और विविधता के आधार पर अपने निर्यात को बढ़ाना चाहते हैं।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदी के दौरान निर्यातों में 13 महीने तक चली गिरावट की कुछ भरपाई जनवरी-मार्च तिमाही के निर्यातों से हो सकती है।
फरवरी महीने में भारत के कुल वाणिज्यिक निर्यात में 34.8 फीसदी (16.09 अरब डॉलर) की बढ़ोतरी हुई। वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह 15-20 फीसदी की दर से बढ़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications