चीन में बेनामी टिप्पणियों पर रोक लगेगी
चीनी समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने सूचना परिषद के निदेशक वांग चेन के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है। चेन ने कहा है कि इंटरनेट पर बेनामी टिप्पणियों और 'खतरनाक सूचनाओं' पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
चेन ने कहा कि विदेशों से विरोधी बल इंटरनेट के जरिए घुसपैठ की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्रमुख समाचार वेबसाइट्स और व्यापारिक पोर्टल ने बेनामी टिप्पणियों पर रोक लगाने के नियम का पालन किया है।
चेन ने कहा कि ऑनलाइन अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष ऑनलाइन अपराधों को अंजाम देने वाले 5,510 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।
चेन ने कहा कि इंटरनेट के जरिए पोर्नोग्राफी, जुआ और धोखाधड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। चीन में इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications