चालक की हत्या के आरोप में महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
रायपुर, 4 मई (आईएएनएस)। एक महिला पुलिस अधिकारी को अपने निजी वाहन चालक की हत्या कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने पैसा देकर भाड़े के हत्यारे से चालक की हत्या कराई थी। इस मामले में चार अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। चालक के पास महिला की अश्लील तस्वीरें थीं जिसे लेकर वह ब्लैकमेल करता था।
जनजगीर चंपा जिले में एक थाने की प्रभारी तारशिला टोप्पो ने 23 वर्षीय जगदीश सिंह राजपूत की हत्या करने के लिए चार लोगों को 100,000 रुपये दिए थे। चालक की मार्च महीने में एक नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई थी।
जनजगीर चंपा के पुलिस अधीक्षक एच. आर. मनहर ने पत्रकारों को बताया, "महिला पुलिस अधिकारी के वाहन चालक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हो चुका है। महिला सहित चार अन्य हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
मनहर ने बताया कि राजपूत द्वारा बार-बार ब्लैकमेल करने की वजह से टोप्पो विचलित थी। राजपूत के पास टोप्पो की कुछ अश्लील तस्वीरों थीं जिसे वह पुलिस अधिकारी के समक्ष सार्वजनिक करने की धमकी देता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications