पर्यावरण की खातिर स्कूलों में ली जाएगी प्रतिज्ञा
एक सरकारी प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "युवाओं को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाने के लिए सरकार ने आज (मंगलवार) से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के समय पर्यावरण सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलवाने की शुरुआत की है।"
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नौ बिंदुओं वाला नियम जारी किया है, जिसके तहत प्रत्येक शिक्षक व छात्र के लिए प्रार्थना सत्र के दौरान पर्यावरण रक्षा की प्रतिज्ञा लेना आवश्यक है।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "शिक्षकों को छात्रों से पेड़ों और वन्यजीवों की रक्षा करने, गैर-विघटनकारी चीजों के इस्तेमाल से बचने, जल संरक्षण और बिजली बंद करके व उपयोग न होने के समय अन्य उपकरणों को बंद रखकर ऊर्जा संरक्षण करने जैसी प्रतिज्ञाएं करानी होंगी।"
धूमल ने आईएएनएस से कहा, "हमारा उद्देश्य युवा पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के मूल्य पैदा करना है। स्कूली बच्चे पर्यावरण दूतों की तरह काम करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications