एप्पल ने 28 दिन में 10 लाख आईपैड बेचे

एप्पल ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने यह पड़ाव बीते शुक्रवार को पार किया। इसी दिन कंपनी ने आईपैड का 3जी संस्करण बाजार में उतारा।

एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव जाब्स ने कहा, "कंपनी को 10 लाख आईपैड बेचने में 28 दिन का समय लगा जो कि उसे 10 लाख आईफोन बेचने में लगे 74 दिन के समय के आधे से भी कम है।"

पीसी पत्रिका के मुताबिक जाब्स ने कहा, "आईपैड की मांग लगातार बढ़ रही है और हम इस जादुई उत्पाद को लोगो के हाथों में पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"

कंपनी ने पहला आईपैड इस साल 3 अप्रैल को बेचा था और 14 अप्रैल तक इसने 5 लाख आईपैड बेच लिए थे। पहले 28 दिनों में उपभोक्ताओं ने आईपैड के जरिए 1.2 करोड़ एप्लीकेशन्स और 15 लाख ई-किताबों को डाउनलोड किया।

कंपनी ने पांच हजारवी आईपैड एप्लीकेशन अपने आईपैड एप्पस स्टोर में शामिल की है। इसके अलावा आईफोन के लिए तैयार की गई कुल 20 हजार एप्लीकेशन भी आईपैड पर चल सकती हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को आईपैड का जो 3जी संस्करण भी बाजार में उतारा रविवार तक कंपनी के कई स्टोर्स में इसका स्टाक खत्म हो गया था।

सान फ्रांसिस्को, न्यूयार्क, बोस्टन और हाउस्टन के एप्पल स्टोर्स ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि रविवार तक उनका 3 जी आईपैड का स्टॉक खत्म हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+