शाहरुख संग काम करना चाहती हैं मनस्वी

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 मनस्वी ममगई कहती हैं कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अभिनय करना चाहती हैं।

मनस्वी ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "मैं शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हूं। वह मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं। मैं उनके साथ पेड़ों के इर्द-गिर्द घूमना और गीत गाना चाहती हूं।"

दिल्ली की रहने वाली मनस्वी फैशन की दुनिया में नई नहीं हैं। वह 'विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक' (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) में शामिल होती रही हैं। वह 'फेयर एंड लवली' के टेलीविजन विज्ञापन में भी नजर आती रही हैं। इसके अलावा 2008 में वह मिस टूरिज्म इंटरनेशनल चुनी गई थीं।

'पेंटालून्स फेमिना मिस इंडिया 2010' प्रतियोगिता में मनस्वी ने 18 लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब हासिल किया है।

मनस्वी कहती हैं, "मुझमें अच्छी बात यह है कि मैं स्वयं में विश्वास करती हूं, मुझे मेरे सपनों पर बहुत भरोसा है और मैं अपने लक्ष्यों पर केंद्रित हूं। हम सभी कठिन दौर से भी गुजरते हैं और हमें अपने कई सपने त्यागने पड़ते हैं लेकिन ऐसे समय में भी आपके अंदर का विश्वास कायम रहता है और आप आगे जाकर अच्छा करते हैं। मुझमें यह गुण है।"

वह कहती हैं, "मैं लंबे समय से नृत्य कर रही हूं इसलिए मेरे अंदर मंच के प्रति भय नहीं है। मैं मंच पर बहुत सहज रहती हूं। दूसरों की तुलना में यह मेरी एक खूबी है।"

उन्होंने कहा, "बचपन से ही मैं मिस वर्ल्ड बनना चाहती थी। जब तक मेरे सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज नहीं होगा तब तक मैं खुद को सफल नहीं मानूंगी। उम्मीद करती हूं कि मुझे यह ताज अवश्य मिलेगा।"

वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड चुने जाने के बाद से किसी भारतीय सुंदरी को यह ताज नहीं मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+