हरियाणा में कोकीन जब्त, 7 गिरफ्तार
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अंबाला छावनी इलाके में एक बस स्टैंड के नजदीक से सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग एक किलोग्राम कोकीन बरामद किया गया है।
जिला पुलिस प्रमुख भारती अरोड़ा ने बताया, "गिरफ्तार आरोपियों में दो यमुनानगर के अलग-अलग कॉलेजों के इंजीनियरिंग के छात्र, एक इंजीनियरिंग कॉलेज का शिक्षक और एक प्रबंधन संस्थान का कर्मचारी शामिल हैं जबकि तीन लोग राजस्थान के अलवर जिले के गूगालकोता के रहने वाले हैं।"
सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications