नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश, 6 पकड़े गए
पकड़े गए सभी किशोरों की उम्र 18 वर्ष से कम हैं। पत्रकारों की मौजूदगी में किशोरों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक ए. क्यू. मनहास ने बताया कि सभी युवा उत्तरी कश्मीर के पल्हालन गांव के हैं।
कुपवाड़ा जिले से दो दिन पहले पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया था। वे जम्मू एवं कश्मीर को भारत व पाकिस्तान के बीच विभाजित करने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करने की कोशिश कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications