मुंबई के हड़ताली रेल चालकों के खिलाफ एस्मा (लीड-1)
रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि एस्मा लागू होने के बाद करीब 25 रेल चालक काम पर लौट आए।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) और चर्चगेट स्टेशनों से करीब 170 हड़ताली रेल चालकों को गिरफ्तार किया गया। उन पर अपने सहकर्मियों को काम पर लौटने में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।
अधिकारी ने कहा कि हड़ताल के खिलाफ पश्चिमी और केंद्रीय रेलवे ने बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री ममता बनर्जी से बात की है।
उन्होंने कहा, "हमें इस समस्या का हल शाम तक निकलने की उम्मीद है। हड़ताली रेल चालकों से वार्ता के लिए हम तैयार हैं।"
पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता एस.एस.गुप्ता ने कहा कि सरकार ने एस्मा लागू किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद यह फैसला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications