शिक्षकों को जनगणना से दूर रखना चाहिए : कौर
कौर ने जनगणना अभियान के निदेशक और सभी उपायुक्तों से जनगणना के लिए गैर शिक्षण काम से जुड़े कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को जनगणना के काम में लगाए जाने की वजह से मजबूरी में विद्यालयों को बंद करना पड़ता है।
कौर ने बताया कि शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है और शिक्षकों की गैर मौजूदगी में विद्यालयों में पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
कौर के मुताबिक माध्यमिक विद्यालयों के 18,864 और प्राथमिक विद्यालयों के 17,331 शिक्षकों को विभिन्न जिलों में जनगणना के कामों में तैनात किया गया है।
अगले साल फरवरी और मार्च महीने में जनगणना अभियान का दूसरा चरण शुरू होना है। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य फिर से प्रभावित होंगे।
उन्होंने सलाह दिया कि जनगणना के लिए दूसरे विभाग के कर्मियों और बेरोजगार युवकों को लगाया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications