राजस्थान में उग्र हुआ गुर्जर आंदोलन
आरक्षण देने के उपायों पर विचार के लिए गठित इसरानी समिति की सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में पेश रिपोर्ट में किसी नतीजे की घोषणा नहीं होने से नाराज गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के एक अन्य वरिष्ठ नेता कैप्टन हरिप्रसाद ने मंगलवार को बताया कि यदि सरकार गुर्जरों को आरक्षण देने की घोषणा नहीं करती है तो उग्र आंदोलन आरंभ किया जाएगा।
बैंसला ने मंगलवार को हिंडौन में गुर्जर बहुल गांवों का दौरा किया और लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications