रूस के साथ 2 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा ईरान
ईरान के दूरसंचार मंत्री रेजा तकीपोर ने अप्रैल में हुए मास्को दौरे के दौरान दूरसंचार के क्षेत्र में व्यापक सहयोग के लिए रूस के दूरसंचार मंत्री इगोर शेचेगोलेव के साथ आपसी सहमति के मसौदे पर हस्ताक्षर किए थे।
तकीपोर के एक वरिष्ठ सलाहकार मुहम्मद होसेनीपोर ने सोमवार को समाचार एजेंसी मेहर से कहा कि यदि सभी कुछ योजना के अनुसार चला तो इस वर्ष के अंत तक दो दूरसंचार उपग्रहों का प्रक्षेपण होगा।
दोनों नए उपग्रहों को रूस और यूरोप के साथ दूरसंचार की गुणवत्ता में सुधार के लिए तैयार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications