मोटरमैन हड़ताल पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित (लीड-1)

सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही शिव सेना, वाम दल और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने मोटरमैन हड़ताल, 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी द्वारा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए कथित तौर पर हथियार खरीदे जाने का मामला उठाया।

इन विपक्षी दलों के सदस्यों नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के आसन के निकट पहुंच गए। मोटरमैन हड़ताल के मसले पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा, "हम इस बारे में मंगलवार या बुधवार को एक बयान जारी करेंगे।"

इन मुद्दों पर हंगामे को देखते हुए कुमार ने सदन की कार्यवाही कार्यवाही दिन में 12 बजे तक स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि 2जी स्पेक्ट्रम के मसले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मसले पर केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा के इस्तीफे की मांग कर रही है।

सदन की कार्यवाही दोबारा आरंभ होने पर सदस्यों को बोलने का मौका दिया गया। इसके बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने मोटरमैन हड़ताल का मुद्दा उठाया। सदन में भाजपा के उप नेता गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि इस मामले पर सरकार को तत्काल बातचीत करनी चाहिए। उनके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, वाम नेता गुरदास दासगुप्ता और शिवसेना के अनंत गीते ने भी यह मुद्दा उठाया।

सरकार की ओर से इस मामले पर आए जवाब पर असंतोष जताते हुए विपक्षी दलों ने फिर हंगामा शुर दिया। इस वजह से कार्यवाही दिन में दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+