2जी स्पैक्ट्रम पर संसद में बवाल, कार्यवाही स्थगित

इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। प्रश्नकाल आरंभ होते ही भाजपा, एआईएडीएमके, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य अपने स्थानों पर खड़े हो गए और अपनी-अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे।
देश-दुनिया की अन्य खबरें यहां पढ़े
ये सदस्य 2जी स्पैक्ट्रम विवाद पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान की भी मांग कर रहे थे। उधर, सपा व राजद के सदस्य अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए हंगामा कर रहे थे।
दूसरी तरफ राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर हुए जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट के लिए और फिर उसके यह सिलसिला जारी रहने के बाद 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उल्लेखनीय है कि विपक्ष ने ए. राजा पर 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications