श्रीलंका में तमिल पत्रकार को माफी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मामलों के मंत्री जी.एल.पेइरिस ने सोमवार को कहा कि तमिल समुदाय के जे.एस.तिसाइनयागम को पिछले वर्ष अगस्त में आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दंड दिया गया था।
उस पर एक मासिक पत्रिका में कथित तौर पर सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री छापने का आरोप था। उसे पत्रिका के माध्यम से कोष एकत्र करने और आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी दोषी ठहराया गया था।
तिसाइनयागम ने इन आरोपों से इंकार किया था। उसे सजा दिए जाने का मीडिया अधिकार कार्यकर्ताओं और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संगठनों ने विरोध किया था।
तिसाइनयागम ने अपनी सजा के खिलाफ एक अपील दायर की थी और उसे पहले ही जमानत पर रिहा किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications