दिल्ली में भीड़भाड़ वाले इलाकों में चौकसी बढ़ी
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस से कहा, "दिल्ली पुलिस केवल बाजारों और मॉल पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है बल्कि भीड़भाड़ वाले इलाकों पर भी उसकी पैनी नजर है।"
भगत ने कहा, "कनॉट प्लेस, सरोजनी नगर, मेहरौली, करोलबाग और चांदनी चौक में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तौनात किया गया है। शहर के सभी मॉल को सतर्क कर दिया गया है। "
भगत ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की संदेहास्पद चीज देखने पर इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग टोल फ्री नंबर 1090 पर भी फोन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा ने शनिवार को अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications