मनमोहन-गिलानी मिले, 45 मिनट तक हुई मुलाकात
थिम्पू। प्रधानमंत्नी मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी यूसुफ रजा गिलानी ने भूटान की राजधानी थिम्पू में दक्षिण एशियाई क्षेत्नीय सहयोग संघ(दक्षेस) के 16वें शिखर सम्मेलन के दौरान नौ महीने के अंतराल के बाद गुऱूवार को मुलाकात की।
बेहद खुश दिखाई दे रहे दोनों देशों के प्रधानमंत्नियों ने वार्ता शुरू करने से पहले एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया और इस दौरान उनकी भावभंगिमाएं सकारात्मक दिखायी दे रही थीं।
भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने तय किया है कि आने वाले दिनों में विदेश मंत्री और विदेश सचिव मुलाक़ातें करेंगे और आपसी विश्वास बढ़ाने के नए रास्ते तलाश करेंगे।
भारत की विदेश सचिव निरुपमा राव ने बातचीत के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों ने माना कि आपसी विश्वास की कमी है और दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि वर्तमान स्थिति की समीक्षा हो और नए रास्ते तलाश किए जाएं ।
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्रियों ने तय किया है कि विदेश मंत्री और विदेश सचिवों को ये ज़िम्मेदारी दी जाए कि आपसी विश्वास कैसे बढ़ाया जाए"













Click it and Unblock the Notifications