वारदात की फिराक में है इंडियन मुजाहिदीन : पुलिस

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें इसकी जानकारी मिली है कि इंडियन मुजाहिदीन कुछ करने की साजिश रच रहा है। फिलहाल इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते।"
यह पूछे जाने पर कि क्या प्रसिद्ध काली मंदिर आतंकवादियों के निशाने पर है तो उन्होंने कहा, "अभी हम कुछ नहीं कह सकते।" अधिकारी ने कहा, "हमें निश्चित तौर पर इस बात के सबूत मिले हैं कि इंडियन मुजाहिदीन कुछ साजिश रच रहा है लेकिन इस बारे में अभी हम कुछ स्पष्ट कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।"
अधिकारी ने कहा कि शहर की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हम जरूरी कदम उठा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications