चंद दिनों में पूरी हो जाएगी 3जी नीलामी : राजा
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। 3जी दूरसंचार सेवाओं की नीलामी प्रक्रिया चंद दिनों में पूरी हो जाएगी और इसे पूरे पारदर्शक ढंग से अंजाम दिया जा रहा है। यह जानकारी गुरूवार को संसद में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा ने दी।
राजा ने प्रश्न काल के दौरान एक जबाव में कहा कि, "3जी नीलामी अगले कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी और यह प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रही है।"
उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से निश्चिंत हूं कि यह प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी है, हर किसी को सवाल पूछने का हक है, लेकिन इस प्रकिया में पारदर्शिता कमी का प्रश्न ही नहीं उठता।"
बुधवार तक 3जी नीलामी प्रकिया के 94 दौर पूरे हो चुके थे।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।
*












Click it and Unblock the Notifications