लालू और खुर्शीद में हल्की नोंक-झोंक

सदन में पश्नकाल के दौरान सदस्य सच्चर समिति की अनुशंसाओं पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री खुर्शीद से प्रश्न पूछ रहे थे। एक सदस्य के प्रश्न के जवाब में खुर्शीद ने कहा, "अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हम अपने स्तर से काम रहे हैं। परंतु हमें (सांसदों) हर साल दो करोड़ रुपये मिलते हैं, इसके जरिए इस दिशा में हम भी कुछ कर सकते हैं।"

खुर्शीद के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, "मंत्री जी को जवाब देने दीजिए अगर आप संतुष्ट नहीं होते हैं तो नाटिस दीजिए, फिर इस पर चर्चा हो जाएगी। यह एक महत्वपूर्ण विषय है।" इसके बाद हंगामा कर रहे सदस्य शांत हो गए।

हंगामा थमने के बाद लालू के प्रश्न पूछने की बारी आई। उन्होंने खड़े होते ही खुर्शीद की ओर इशारा करते हुए कहा, "आपके सुझाव की जरूरत नहीं हैं। इसको छोड़िए। अपने सुझाव को कहीं ले जाकर टांग दीजिए।" राजद अध्यक्ष के इतना बोलते ही पूरा सदन ठहाकों से गूंज गया।

लालू की बात खत्म होने के बाद खुर्शीद ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, "महोदया, लालू जी का परामर्श मुझे मिल गया लेकिन उनका प्रश्न मुझे नहीं मिला।" इसके बाद लालू भी अपनी जगह खड़े हो गए और दोनों के बीच कुछ देर तक नोंक-झोंक चलती रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+