ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी, 2 मरे
देवास के प्रभारी पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार देर रात रसूलपुरा बाईपास पर औद्योगिक थाना क्षेत्र का पुलिस दल गश्त लगा रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे मे दो पुलिसकर्मियों वीरेंद्र सिंह और इंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि महेश नाम का एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।
इस हादसे के बाद औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी बृजेश कुशवाहा को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications