नक्सलियों को हथियार पहुंचाने वाला गिरफ्तार
पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त कारवाई में नक्सलियों को हथियार पहुंचाने के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को विस्फोटकों और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ के दल ने गुरूवार को मधौल गांव में छापामार कर नक्सलियों को हथियार पहुंचाने के आरोप में श्रवण दास को गिरतार किया गया।
पुलिस के अनुसार दास के कब्जे से एक किलोग्राम विस्फोटक, एक बंदूक, एक राइफल तथा 10 कारतूस भी हुए। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि दास से नक्सलियों के हथियारों के विषय में कई जानकारियां मिल सकेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications