पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, झारखण्ड और मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हिमालय क्षेत्र में देखा जा सकता है।

आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में सबसे गर्म स्थान झांसी (उत्तर प्रदेश) रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विभाग का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

मध्य प्रदेश में अब दिन के साथ रात में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में जहां दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है वहीं रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

बुधवार शाम राज्य के कुछ हिस्सों मे उत्तर-पश्चिमी चक्रवात बन जाने के कारण मामूली बूंदाबांदी हुई थी लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन गर्म हवाओं का चलना और तपिश बदस्तूर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 37.8, कानपुर का 38.1, वाराणसी का 38.9, गोरखपुर का 37.0 और लखनऊ का 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, बिहार के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36़ 8 डिग्री सेल्सियस, गया का 40 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 37़ 6 तथा पूर्णिया का 34़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। केंद्र के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि अगले दो दिनों में पारा में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी लेकिन उमस बना रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+