उत्तर प्रदेश में तापमान गिरा
पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकांश हिस्सों में पारा सामान्य के आस-पास रहा। इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 37.8, कानपुर का 38.1, वाराणसी का 38.9, गोरखपुर का 37.0 और राजधानी लखनऊ का 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान तापमान सामान्य के आस-पास ही दर्ज किया जाएगा लेकिन गर्म हवाओं और तपिश से राहत की उम्मीद नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications