दक्षेस सम्मेलन : अफगानिस्तान, बलूचिस्तान पर चर्चा नहीं
थिंपू, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ चली 50 मिनटों की द्विपक्षीय वार्ता में अफगानिस्तान में भारत की भूमिका और बलूचिस्तान के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।
दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद विदेश सचिव निरुपमा राव ने कहा कि जल एवं सीमा विवाद पर चर्चा हुई लेकिन अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के मसले पर कोई चर्चा नहीं हुई।
गौरतलब है कि पाकिस्तान भारत पर यह आरोप लगाता रहा है कि वह अफगानिस्तान के रास्ते उसके बलूचिस्तान प्रांत में अस्थिरता पैदा कर रहा है। भारत इन आरोपों को खारिज करता रहा है।
राव ने कहा, "मेरी जानकारी के मुताबिक बातचीत में बलूचिस्तान का मुद्दा नहीं उठा। पाकिस्तान अच्छी तरह जानता है कि भारत पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications