बिहार में नौका दुर्घटना, 8 मरे
पुलिस के अनुसार राजनपुर गांव से 12 लोग नौका से कोसी नदी पार कर बिजुरिया गांव लौट रहे थे तभी बलवाघाट के पास नौका नदी में पलट गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग तैरकर नदी से बाहर निकल गए।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरुवार को बताया कि छह शवों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार लड़कियां भी शामिल हैं।
नीलमणि ने कहा कि शेष दो शवों को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications