साहनी हो सकते हैं दिल्ली के अगले महापौर
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा को 272 सदस्यों के साथ भारी बहुमत हासिल है।
उल्लेखनीय है कि साहनी पूर्व शिक्षक और शिक्षा समिति के अध्यक्ष रहे हैं। भाजपा सदस्य को चुनावी मैदान में कांग्रेस के तुलसी राम सबलानिया और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के हरि चंद करदाम का सामना करना है।
उप महापौर पद के लिए भाजपा के राजेश गहलोत, कांग्रेस के सरणजीत शर्मा और बसपा के संजय गुप्ता के बीच टक्कर होगी।
भाजपा के 172, कांग्रेस के 73 और बसपा के पास 16 सदस्य हैं। साथ ही 10 निर्दलीय सदस्य भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications