अमेरिकी वीजा के लिए अहमदीनेजाद का आवेदन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पीजे क्राउले ने बुधवार को बताया कि अहमदीनेजाद इस सम्मेलन में शिरकत कर सकेंगे।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत सुसान राइस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अहमदीनेजाद की ओर से वीजा के लिए आवेदन किया गया है। अहमदीनेजाद की ओर से वीजा का आवेदन बर्न स्थित अमेरिकी दूतावास में किया गया है।
उल्लेखनीय है कि तीन सप्ताह तक चलने वाला यह सम्मेलन न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सोमवार से आरंभ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications