भाजपा को समर्थन पर झामुमो में मतभेद
पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा के नेतृत्व वाली किसी भी सरकार को समर्थन देने के प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया है। ये विधायक हैं टेकलाल महतो और साइमन मरांडी।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को समर्थन देने का प्रस्ताव रखा है।
टेकलाल महतो ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "गुरुजी ने लोकसभा में कटौती प्रस्ताव पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के समर्थन में मतदान किया जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है। हम सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते।"
महतो की बात का समर्थन करते हुए मरांडी ने कहा, "हेमंत झामुमो का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। शिबू सोरेन संप्रग के साथ हैं।"
उन्होंने कहा, "पांच से छह विधायक भाजपा को समर्थन देने के खिलाफ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications