टाइटलर के मसले पर लोकसभा में हंगामा
शून्यकाल के दौरान अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने यह मामला उठाते हुए कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने टाइटलर को कानून के चंगुल से बचने में मदद की।
कौर ने कहा, "सीबीआई 'कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन' के रूप में काम कर रही है। सरकार ने आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया है।" उन्होंने कहा कि दंगों के दो दशक बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
केंद्रीय पवन कुमार बंसल ने कहा, "वर्ष 1984 की घटना न सिर्फ दुखद बल्कि शर्मनाक भी है।" उन्होंने कहा कि अकाली दल के लोगों को इस मामले पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को इन दंगों के संदर्भ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक रिपोर्ट स्वीकार करते हुए टाइटलर को बरी कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications