सरकार के फैसले को चुनौती देगा ढाका टीवी चैनल

ढाका, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के एक निजी टीवी चैनल, चैनल 1 के प्रसारण पर मंगलवार को रोक लगने के बाद चैनल प्रबंधन सरकार के इस कदम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

चैनल द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए किराए के प्रसारण उपकरणों का इस्तेमाल किए जाने की वजह से सरकार ने मंगलवार शाम इसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

चैनल 1 के निदेशक मजीदुल इस्लाम ने कहा कि ये उपकरण चैनल के ही हैं और इन्हें प्राइम बैंक के पास गिरवी रखा गया था।

उन्होंने कहा, "हम सरकार के इस कदम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।"

गौरतलब है कि चैनल 1 का गठन एक जून 2005 को किया गया था। चैनल ने अपने 400 कर्मचारियों के साथ 24 जून 2006 से प्रसारण शुरू किया था।

चैनल के संस्थापक गयासुद्दीन अल मामून विपक्षी नेता खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के करीबी माने जाते हैं।

स्थानीय अखबार 'डेली स्टार' ने सरकार की इस कार्रवाई को एक मनमाना कदम करार दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+