एसीसी के शुद्ध मुनाफे में गिरावट
कंपनी को इस तिमाही में 392.88 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि से 1.6 फीसदी कम है। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 2.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
कंपनी ने कहा, "हमारी अधिकतर सीमेंट इकाइयों को इस तिमाही के दौरान ढुलाई के लिए रेल डिब्बों की कमी का सामना करना पड़ा है। लिहाजा कंपनी की बिक्री प्रभावित हुई, लेकिन हमने मूल्य वृद्धि की वजह से अपने कारोबार में बढ़त कायम रखी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications