उत्तर प्रदेश : भीड़ की मार से युवक की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भीड़ ने कथित तौर पर चोरी करके बच निकलने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़कर इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना जिले की गणेशपुरी कालोनी की है, जहां दवा व्यापारी राकेश कुमार के घर से मंगलवार रात चोरी करके भाग रहे चार व्यक्तियों में से एक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि उक्त शख्स की पहचान शामली निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। इस आदमी की उम्र 30 साल है। उसके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज था। मंगलवार रात राकेश घर में अकेले थे। उन्होंने घर में चोरी के इरादे से दाखिल हुए लोगों को ने देखकर शोर मचा दिया। इस पर उनमें से तीन तो छत की तरफ से कूदकर भाग निकले लेकिन एक को उन्होंने पकड़ लिया। चौथा व्यक्ति राकेश के साथ मारपीट कर खुद को छुड़ाकर भागने लगा। लेकिन शोर सुनकर जमा हुई भीड़ ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

गंभीर रूप से जख्मी इस युवक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि भीड़ ने कानून अपने हाथ में लिया है। इसिलए पिटाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+