बस्तर में सरकार नहीं नक्सल राज : कांग्रेस
कांग्रेस की अन्य खरें पढ़ने के लिए यहां आएं
छत्तीसगढ़ में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा पर नक्सलियों की आड़ में सीधे वार किये। कांग्रेस ने कहा कि नक्सलियों के मजबूत गढ़ बस्तर में सरकार नाम की कोई चाज ही नहीं है। पार्टी ने नक्सलियों पर लगाम कसने और विकास कार्यो में विफलता के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और जम कर आलोचना भी की।
उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सली ही शासन चला रहे हैं। इसलिए वे अपनी इच्छानुसार सुरक्षा बलों पर हमला करने की क्षमता रखते हैं। नक्सलियों के भय से गरीब जनजातीय लोग अपने पुश्तैनी घरों से पलायन करने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा और नेता विपक्ष रवींद्र चौबे नक्सलवाद पर काबू पाने में असफल भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र 1980 के दशक के आखिर से आज दिन तक नक्सलियों का गढ़ बना हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications